खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरी के पास देर रात नेशनल हाईवे-130B पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बलौदा बाजार आ रही एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार पुलिस, डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार महिला, बच्चे और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 16 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह हादसा एक बार फिर रायपुर-बलौदा बाजार मार्ग की बदहाल यातायात व्यवस्था और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को उजागर करता है। रायपुर से सारंगढ़ तक यह मार्ग भारी वाहनों, यात्री बसों और निजी वाहनों के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है। वर्तमान में सड़क इतनी संकरी हो गई है कि आमने-सामने से दो बड़े वाहन निकलने के दौरान ओवरटेक करना बेहद जोखिमभरा साबित होता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


