खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छात्रों एवं युवाओं पर कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाने तथा विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नायब तहसीलदार दिलीप खांडे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गई।
इस अवसर पर चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेशकर, रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, गीता श्रीवास्तव, राजेश बेदिया, जलेश यादव, अर्जुन यादव, संजय जायसवाल, विक्रम सोनी, जय सोनी, विकास सोनी, नवाब डेहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


