खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना ओरछा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम ताड़ोपाल में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर लकड़ी के डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में नारायणपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार जिला अस्पताल नारायणपुर में जारी है।
नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई, कि पारिवारिक विवाद के दौरान जगदेव वडड़े (30 वर्ष), निवासी ग्राम ताड़ोपाल, थाना ओरछा ने अपनी रिश्तेदार महिला पर लकड़ी के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पर महिला को जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से फरार होने का भी आरोप है। शिकायत के आधार पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 69/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) और 109 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी जगदेव वडड़े को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- नई शिक्षा नीति से असहज कांग्रेस की भूख हड़ताल की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण– अभिषेक तिवारी
- सलाखों के पीछे रचा गया प्यार का इतिहास: केंद्रीय जेल जगदलपुर में पहली बार सजा विवाह का मंडप, कैदी सुरेश बने दूल्हा
- नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार
- नैनो डीएपी अपनाकर आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान अनिल मिश्रा
- पीएम मोदी के निर्णायक कदम और सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने से विपक्ष का ‘भारत विरोधी एजेंडा’ बेनकाब : किरण देव
- पारिवारिक विवाद में महिला पर डंडे से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
- प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी


