खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हई। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के कई जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूमतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर तथा मध्य छग रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ही होगी। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज, कोण्टई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है और यह 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 23 डिग्री उत्तर में उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जुलाई को आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


