Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
    • रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    • बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल
    • महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
    • छत्तीसगढ़ में खेती का बदलता ट्रेंड: पहली बार नैनो डीएपी अपनाने लगे किसान
    • नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की फॉल्स सीलिंग ढही: निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
    छत्तीसगढ़

    महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहान योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, माँ रामेश्वरी स्व-सहायता समूह ने अर्जित की एक लाख रुपये की आय

    स्थानीय वनोपज को बनाया आजीविका का माध्यम, वनांचल की महिलाएं बन रहीं सफल उद्यमी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से प्रदेशभर में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति मिल रही है। स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास लगातार सफल हो रहे हैं। इसका प्रेरक उदाहरण मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम रामगढ़ में देखने को मिला है, जहां माँ रामेश्वरी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने महुआ के अचार और शहद निर्माण को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई है।
    जिला प्रशासन के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से समय पर मिली वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के बल पर समूह की महिलाएं आज सफल उद्यमी बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि स्थानीय वनोपज का वैज्ञानिक उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार और आय के स्थायी अवसर विकसित किए जा सकते हैं।
    10 महिलाओं ने संगठित प्रयासों से लिखी सफलता की कहानी
    कभी आर्थिक तंगी और घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली समूह की 10 महिलाओं ने सामूहिक प्रयासों से अपनी आजीविका को नई दिशा दी। पिछले एक वर्ष से वे महुआ का अचार और शहद तैयार कर बाजार में विक्रय कर रही हैं। इस दौरान समूह ने अपने उत्पादों से लगभग एक लाख रुपये की आय अर्जित की है। इस अतिरिक्त आय ने न केवल उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और उद्यमिता की भावना को भी बढ़ावा दिया है।
    आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ा आत्मविश्वास
    समूह की सदस्य श्रीमती सुशीला कुरेटी बताती हैं कि पहले घरेलू आवश्यकताओं और छोटे-छोटे खर्चों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज वे आत्मनिर्भर हैं। अब वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, परिवार की जरूरतों की पूर्ति और घर के महत्वपूर्ण निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि बिहान योजना ने उन्हें केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और समाज में नई पहचान भी दी है।
    स्थानीय संसाधनों से सशक्त हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    रामगढ़ गांव की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन और स्वरोजगार का सफल मॉडल बनकर उभरी है। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी समन्वय से वनांचल की महिलाओं को अपने क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आय अर्जित करने का अवसर मिला है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ पलायन पर भी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
    अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
    माँ रामेश्वरी स्व-सहायता समूह की सफलता से प्रेरित होकर अब आसपास के गांवों की महिलाएं भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार आधारित गतिविधियां अपनाने के लिए आगे आ रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,295
    Don't Miss
    बस्तर

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    By Khabar WorldJuly 23, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कतियाररास गांव में पति…

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    July 23, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल

    July 23, 2026

    महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

    July 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.