खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दरभा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने गुरूवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। महिला की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों के गले में टांके लगाकर उपचार जारी है ।अस्पताल में दोनों पति-पत्नी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था। विषम नाग ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending
- जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल
- महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में खेती का बदलता ट्रेंड: पहली बार नैनो डीएपी अपनाने लगे किसान
- नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की फॉल्स सीलिंग ढही: निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल
- चेक डैम बना गांव का जल बैंक, किसानों के लिए खुली समृद्धि की राह
- मानसिक तनाव में युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला; बचाने दौड़ी पत्नी पर भी जानलेवा हमला, दोनों गंभीर
- डिजिटल सुशासन की मिसाल: ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से सुगम हुईं शासकीय सेवाएं; जांजगीर-चांपा के राजेन्द्र सारथी को व्हाट्सएप पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- बिलासपुर सिम्स में मेडिकल चमत्कार: 24 वर्षीय युवक का बचपन से बंद जबड़ा जटिल सर्जरी से खुला, आयुष्मान से मिला नया जीवन


