खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शासन की जनहितकारी डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए पारदर्शी, सरल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसके माध्यम से अब आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित शासन की विभिन्न सेवाओं का लाभ नागरिकों को बिना अनावश्यक भागदौड़ के आसानी से मिल रहा है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा निवासी राजेन्द्र कुमार सारथी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार के सदस्य रोजल सारथी का स्थायी जाति प्रमाण पत्र सहजता से प्राप्त हुआ।
राजेन्द्र कुमार सारथी ने बताया कि पूर्व में स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मिसल उपलब्ध नहीं होने, वंशावली के मिलान में कठिनाई तथा आवश्यक अभिलेखों के सत्यापन में समय लगने के कारण उनका आवेदन लंबे समय तक लंबित रहता था। सेवा सेतु पोर्टल लागू होने के बाद पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और ऑनलाइन हो गई। शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार परिवार के सदस्य का वर्ष 2006 के बाद जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र आधार बनने से उनका आवेदन शीघ्र स्वीकृत हो गया। प्रमाण पत्र जारी होते ही उसकी पीडीएफ सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुई तथा उन्हें जाति प्रमाण पत्र की प्रति भी प्रदान की गई। आवेदन की प्रत्येक चरण की जानकारी भी समय-समय पर व्हाट्सएप के माध्यम से मिलती रही, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक बनी रही।
सारथी ने बताया कि अब लोक सेवा केंद्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल ने न केवल नागरिकों का समय और धन बचाया है। उन्होंने राज्य शासन की इस जनहितकारी डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचा दिया है। अब आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध हो रहे हैं। सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो शासन की सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाते हुए आम लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना रही है।
Trending
- जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल
- महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में खेती का बदलता ट्रेंड: पहली बार नैनो डीएपी अपनाने लगे किसान
- नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की फॉल्स सीलिंग ढही: निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल
- चेक डैम बना गांव का जल बैंक, किसानों के लिए खुली समृद्धि की राह
- मानसिक तनाव में युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला; बचाने दौड़ी पत्नी पर भी जानलेवा हमला, दोनों गंभीर
- डिजिटल सुशासन की मिसाल: ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से सुगम हुईं शासकीय सेवाएं; जांजगीर-चांपा के राजेन्द्र सारथी को व्हाट्सएप पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- बिलासपुर सिम्स में मेडिकल चमत्कार: 24 वर्षीय युवक का बचपन से बंद जबड़ा जटिल सर्जरी से खुला, आयुष्मान से मिला नया जीवन


