खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले की पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला ने जहर सेवन कर लिया है, और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
दुर्गम और कच्चे रास्तों के बावजूद पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। इस कार्रवाई में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीएसएफ आरक्षक अर्जुन सलाम तथा चालक नीलेश कश्यप का याेगदान रहा। टीम ने त्वरित और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि वह आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल-112 सेवा का उपयोग कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- जल जीवन मिशन की सफलता: डोकरबुड़ा में 176 परिवारों तक पहुँचा नल का जल
- महुआ के अचार और शहद से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में खेती का बदलता ट्रेंड: पहली बार नैनो डीएपी अपनाने लगे किसान
- नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की फॉल्स सीलिंग ढही: निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल
- चेक डैम बना गांव का जल बैंक, किसानों के लिए खुली समृद्धि की राह
- मानसिक तनाव में युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला; बचाने दौड़ी पत्नी पर भी जानलेवा हमला, दोनों गंभीर
- डिजिटल सुशासन की मिसाल: ‘सेवा सेतु पोर्टल’ से सुगम हुईं शासकीय सेवाएं; जांजगीर-चांपा के राजेन्द्र सारथी को व्हाट्सएप पर मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- बिलासपुर सिम्स में मेडिकल चमत्कार: 24 वर्षीय युवक का बचपन से बंद जबड़ा जटिल सर्जरी से खुला, आयुष्मान से मिला नया जीवन


