खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इतिहास
यह घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुई है। मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता और कौशिक दास के रूप में हुई है, जो कि सेक्टर 6 भिलाई के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह 4 बजे उनकी तेज रफ्तार कार भिलाई सेंट्रल एवेन्यू मार्ग गुंडिचा मंडप के सामने पेड़ से जा टकराई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों का शव सुपेला मोर्चरी में रखा गया है। वही मृतकों के कार से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है, जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है।
Trending
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
- मुख्यमंत्री साय का अमलीपदर दौरा आज…


