खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और चेकबुक जब्त की है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने उसे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर भारी मुनाफे और रकम दोगुनी होने का झांसा दिया।
दंपति की बातों में आकर प्रार्थी समेत अन्य लोगों ने चेक और RTGS के माध्यम से कुल 2,04,97,502 आरोपियों के बैंक खातों में जमा करा दिए। शुरुआत में विश्वास जीतने और टालमटोल करने के लिए आरोपियों ने महज 39,99,400 वापस किए, लेकिन बाकी रुपये लौटाने से लगातार मना करते रहे और आखिर में पूरी राशि का गबन कर लिया।
मामला दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। चांपा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर नया रायपुर में दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
- मुख्यमंत्री साय का अमलीपदर दौरा आज…
- सावन संकष्टी चतुर्थी कब है? बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, पूरे दिन पंचक, जानें तारीख, मुहूर्त, चंद्रोदय समय


