खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में आज सुबह से ही मानसूनी काले बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हाे गई जाे शाम तक व्यापक रूप से जाेरदार बारिश हाेने लगी है। माैसम विभााग के अनुसार द्रोणिका और ऊपरी हवा के चक्रवाती तंत्र के सक्रिय होने से अगले 5 दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे बस्तर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने हिदायत दी है कि बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले में या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। उफनते नदी-नालों, रपटों और निचले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। माैसम विभााग के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 348.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (444.6 मिमी) से करीब 22 प्रतिशत कम है। हालांकि, प्रदेश के 33 में से 18 जिलों में सामान्य या उससे अधिक पानी बरस चुका है, 4 जुलाई तक जो जिले सूखे की स्थिति में थे, वहां मानसून ने भरपाई कर दी है।
Trending
- छतीसगढ़ में PM आवास के बाहर राहुल गाँधी के धरने पर फूटा BJP का गुस्सा
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम के बच्चों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद
- स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
- कुलदीप पुरले ने बढ़ाया जिले का मान, गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान
- बस्तर संभाग में सुबह से जारी है जाेरदार बारिश
- कांकेर पुलिस ने प्रोजेक्ट संवाद के तहत तनाव प्रबंधन पर किया कार्यशाला का आयोजन


