खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिनदहाड़े चावल कारोबारी की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी की है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह रोज की तरह कारोबारी नीरज साहू अपने वाहन में चावल भरकर कंडेल से ग्राम नारी की ओर निकल पड़े थे। जैसे ही उनका वाहन नारी पुल के पास पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें घेर लिया और बेरहमी से नीरज साहू पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हत्यारों ने उनके गले, छाती समेत शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर घातक वार किए, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और खौफ पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बेखौफ बदमाश कानून की परवाह किए बिना इतनी बड़ी घटना को कैसे अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके पर पुलिस बल और FSL फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को रवाना किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान और उनकी धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे छिपे चेहरों बेनकाब किया जा सके।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


