खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में नंदनी पुलिस ने फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। महिला के पति और ससुर सिमगा क्षेत्र में छिपकर रह रहे थे, जिसे पुलिस ने धरदबोचा। वहीं बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।
दरअसल बीते 07 अप्रैल 2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के ग्राम सहगांव निवासी एक नवविवाहिता ने आत्महत्या की थी। ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा लगातार दहेज की मांग एवं प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाने में की थी। इस मामले में थाना नंदिनी नगर थाने में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया।
अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही महिला के पति और ससुर अपने निवास से फरार हो गए थे। आरोपियो की लगातार छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी युवराज पटेल एवं ओम प्रकाश पटेल सिमगा क्षेत्र में लुक-छिपकर रह रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेजा। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending
- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर
- प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य- मुख्य सचिव विकासशील
- रायपुर में भाजपाइयों द्वारा पथराव का वीडियो साझा कर भूपेश बघेल भड़के, बोले- “हद में रहिए भाजपा वालों!”
- सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को बड़ी राहत, जमानत रद्द करने की ED और राज्य सरकार की याचिकाएं खारिज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
- प्रशासनिक तत्परता: CM हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की मददगार; मुंगेली के सुखीराम का कुछ ही दिनों में बना लर्निंग लाइसेंस
- भिलाई में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत; कार से मिलीं शराब की बोतलें
- रायपुर मंडल में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम जारी: 23 और 24 जुलाई को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची


