खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर। स्कूल बस की चपेट में आने से दो साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। सूचना पर दल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं।
घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है, जहां बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस पहुंची थी। बस की चपेट में आने से दो साल की युवानसी नरेटी की मौत हो गई।
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोहला भेजा है। वहीं घटना से आक्रोशित सड़क पर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


