खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मंत्री टंकराम वर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। विधानसभा सत्र से फुर्सत मिलते ही मंत्री अपने गृहग्राम, चांपा पहुंचे और सीधे खेतों में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे।
मानसून की अच्छी बारिश से पूरे छत्तीसगढ़ में खेत-खलिहान आबाद हैं। किसान और मजदूर धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने भी राजनीति और सरकारी व्यस्तताओं से कुछ समय निकालकर अपने किसान होने का परिचय दिया। वे बलौदाबाजार जिले स्थित अपने गृहग्राम पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के खेत में उतर गए।
मंत्री टंकराम वर्मा ने किसानों के साथ मिलकर बैलों से खेत की जुताई की, धान का रोपा निकाला और फिर खुद खेत में उतरकर रोपाई की। इस दौरान उन्होंने खेत में काम कर रहे किसानों और महिला मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रम किया। मंत्री को अपने बीच इस तरह काम करता देख किसानों में भी खासा उत्साह नजर आया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


