खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल की गिरफ्तारी हुई है, खमतराई थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 212/2020 धारा 353, 307, 34 भादवि. के प्रकरण में घटना में संलिप्त आरोपी संजय रक्सेल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने ठिकाने लगातार बदल रहा था।
लंबित गंभीर प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की नियमित समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना प्रभारी खमतराई को दिए गए। निर्देशों के पालन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाते हुए उसके संभावित ठिकानों, परिचितों एवं गतिविधियों की लगातार जानकारी जुटाई गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा आरोपी के मूवमेंट का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई तथा आने-जाने के स्थानों पर सतत निगरानी रखी गई।
लगातार प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को आरोपी संजय रक्सेल की उपस्थिति संबंधी महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की अग्रिम वैधानिक कार्यववाही की गई। आरोपी संजय रक्सेल के विरूद्ध उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध थाना मौदहापारा सहित रायपुर के कई थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, नकबजनी, चोरी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित अन्य आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के दो दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी- संजय रक्सेल पिता अन्नू रक्सेल उम्र 40 साल निवासी के के रोड मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


