Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा

    July 21, 2026

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ

    July 21, 2026

    पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ
    • पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार
    • मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
    • हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
    • सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
    • बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बारिश में टपकते पानी और कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर
    बिलासपुर

    बारिश में टपकते पानी और कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 21, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से मिला क्रांती बाई के परिवार में आई खुशहाली

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। इस योजना के माध्यम से हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्के आवास उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोरा की निवासी श्रीमती क्रांती बाई, पति श्री राम सागर की है, जिनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना आज साकार हो गया है। श्रीमती क्रांती बाई अपने परिवार के साथ एक जर्जर कच्चे मकान में निवास करती थीं। बरसात के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका चयन हुआ। ग्राम सभा की अनुशंसा एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 12,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। ग्राम पंचायत अमोरा के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा तकनीकी अमले के सहयोग से निर्धारित समय में आवास निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। आज श्रीमती क्रांती बाई का परिवार अपने नए पक्के, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास में सुखपूर्वक निवास कर रहा है। वे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहती हैं, पहले बरसात का मौसम हमारे लिए चिंता लेकर आता था, लेकिन अब हमें सुरक्षित पक्का घर मिल गया है। हमारे बच्चों का भविष्य भी अब सुरक्षित महसूस होता है। इसके लिए हम शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभाव से ग्राम पंचायत में रोजगार के अवसर बढ़े हैं, स्थानीय श्रमिकों को काम मिला है तथा अन्य योजनाओं के अभिसरण से स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। योजना ने महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया है। साथ ही, ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) यह सिद्ध कर रही है कि एक पक्का आवास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। क्रांती बाई की यह सफलता की कहानी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।
    प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाएं, हितग्राहियों को समय पर मिले योजना का लाभ – कलेक्टर
    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश दिए है कि पीएम आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए उसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं, ताकि मानसून के दौरान सुरक्षित एवं पक्के आवास का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें, किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें तथा सभी लंबित आवासों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवास निर्माण के प्रत्येक चरण का समय पर जियो-टैगिंग सुनिश्चित किया जाए, ताकि हितग्राहियों को किस्त की राशि बिना विलंब उनके बैंक खातों में अंतरित हो सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले

    July 21, 2026

    सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र

    July 21, 2026

    बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    July 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,275
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा

    By Khabar WorldJuly 21, 20261

    धान के कटोरे से डेयरी हब बनने तक का सफर खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के…

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ

    July 21, 2026

    पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले

    July 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा

    July 21, 2026

    आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ

    July 21, 2026

    पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले

    July 21, 2026

    हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस

    July 21, 2026

    सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र

    July 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.