खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वाँ स्थापना दिवस सोमवार को बीजापुर एवं गंगालूर , तर्रेम शाखा में उत्साह, गरिमा एवं ग्राहक सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय समावेशन से जुड़ी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा, बीजापुर शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार पोल एवं गंगालूर शाखा के प्रबंधक राज रोशन ने उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा पिछले 119 वर्षों से देशवासियों को भरोसेमंद, सुरक्षित एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। समय के साथ बैंक ने डिजिटल तकनीक को अपनाते हुए ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सरल, तेज और सुरक्षित बनाया है।
उन्होंने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन, डिजिटल भुगतान, बचत एवं चालू खाते, सावधि जमा एफडी, आवर्ती जमा आरडी, गृह ऋण, वाहन ऋण, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण, मुद्रा योजना, पेंशन योजनाएँ, बीमा योजनाएँ तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। शाखा प्रबंधकों ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना भी है।
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचाने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बैंक निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर बैंक के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें बैंक की नई सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों ने भी बैंक द्वारा दी जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक बीजपुर के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार एवं अन्य बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बैंक के हितग्राही उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने बैंक ऑफ बड़ौदा की निरंतर प्रगति, ग्राहक सेवा और देश के आर्थिक विकास में उसके योगदान की सराहना की।
Trending
- श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
- आधुनिक खेती का नया अध्याय: बलौदाबाजार-भाटापारा में सहकारी समितियों के माध्यम से ‘ड्रोन स्प्रेयर’ सेवा का शुभारंभ
- पुलगांव अंधा कत्ल कांड: मजदूरी पर निकली महिला से दरिंदगी और हत्या, वैज्ञानिक साक्ष्यों के बल पर 2 आरोपी गिरफ्तार
- मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण


