खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिना नंबर प्लेट बाइक पर बोरी में भरकर गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों में आंकी गई है। पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगंवा का है।
जानकारी के अनुसार, गोटगवां में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक आती हुई दिखी, जिसे रोक लिया गया। पूछताछ में शक होने पर तलाशी ली गई। इस दौरान बाइक में लदे सफेद बोरी को देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। तौल करने पर बरामद गांजा 8 किलो 305 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है।
पुलिस ने आरोपी उत्तरप्रदेश का बांदा जिला निवासी रमेशचन्द्र निषाद (39 साल) को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।वहीं तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
Trending
- मुंगेली जनदर्शन: प्रशासन की संवेदनशील पहल, एक ही छत के नीचे दर्ज हुए दर्जनों मामले
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण
- रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक अपराध थे दर्ज
- नीट पेपर लीक विवाद: बस्तर की बेटी हरिका को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस, सिरहासार चौक तक निकाला विशाल कैंडल मार्च
- बारिश में टपकते पानी और कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर


