खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत बाजारपारा में स्थित स्टेट बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे निकालने के विफल प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगरनार के बाजारपारा स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर पैसे लूटना का प्रयास किया। बदमाशों ने एटीएम मशीन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने तक सफल हुए लेकिन एटीएम मशीन से नगद राशि निकालने में सफल नहीं हो सके। वारदात के बाद आरोपियाें ने कैश बॉक्स को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।
नगानार पुलिस के अनुसार एटीएम का कैश बॉक्स पूरी तरह सुरक्षित है। बदमाश उसे खोलने या ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटने के विफल प्रयास के वारदात में बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
Trending
- पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़
- गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी ली बैठक
- छत्तीसगढ़ पर्यटन में बड़ा बदलाव: 38वीं बैठक में तय हुआ नया रोडमैप, स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा मुख्य फोकस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि


