खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गया है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।इतिहास
बता दें कि सोमवार सुबह स्कूल जा रहे हेडमास्टर जयकरन जगते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जयकरन जगते ग्राम घमनी-कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे।
जानकारी के अनुसार, जयकरन जगते रोज की तरह सोमवार सुबह अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।Sand
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
इधर, हत्या की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद आरोपियों के घर में आग लगा दी। घटना के बाद घमनी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: सहारा इंडिया घोटाले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
- 22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम फैसलों की संभावना
- नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना, कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर
- बीजापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वाँ स्थापना दिवस: बीजापुर, गंगालूर और तर्रेम में ग्राहक सम्मान व जनजागरूकता दिवस आयोजित
- जमीनी पड़ताल: जल जीवन मिशन के ‘कागज़ी’ दावों की पोल खोलता पिट्टेमेटा, नक्सलवाद से तो मिली मुक्ति, पर अब ‘जल संकट’ से जंग लड़ने को मजबूर ग्रामीण


