खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। मामले में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली थी। उसे डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending
- ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: सहारा इंडिया घोटाले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
- 22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम फैसलों की संभावना
- नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना, कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर
- बीजापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा का 119वाँ स्थापना दिवस: बीजापुर, गंगालूर और तर्रेम में ग्राहक सम्मान व जनजागरूकता दिवस आयोजित
- जमीनी पड़ताल: जल जीवन मिशन के ‘कागज़ी’ दावों की पोल खोलता पिट्टेमेटा, नक्सलवाद से तो मिली मुक्ति, पर अब ‘जल संकट’ से जंग लड़ने को मजबूर ग्रामीण


