खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रविवार काे आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ के चार संभागों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले बिलासपुर संभाग में 12 जुलाई को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं आने वाले समय में अन्य चार संभाग में इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से सीधे संवाद किया जाएगा,जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयारी शुरू कर दी गई है। राहुल गांधी ने युवाओं के सामने 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था के लिए अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को इस तरह पुनर्गठित किया जाना चाहिए कि विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हों, आधुनिक और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली स्थापित हो, संस्थानों की स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित हो तथा शिक्षा निजीकरण और वैचारिक हस्तक्षेप से मुक्त हो।
दीपक बैज ने कहा कि नीट पेपर लीक के मामले से लेकर छात्रों की समस्याओं पर सीधे संवाद करने के लिए कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसके तहत आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के चार संभागों रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्हाेने कहा कि पेपर लीक का संकट अब एक राष्ट्रीय महामारी का रूप ले चुका है। अब तक 150 से अधिक पेपर लीक की घटनाओं ने 7.5 करोड़ छात्रों और उनके परिवारों को सीधे प्रभावित किया है, लेकिन अब तक एक भी दोषी को सज़ा नहीं मिली है। लाखों अभ्यर्थी भारी दबाव के बीच औसतन पांच वर्षों तक प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस तैयारी में न केवल अभ्यर्थियों, बल्कि उनके परिवारों को भी भारी आर्थिक बोझ और त्याग का सामना करना पड़ता है। क्योंकि अन्य अवसरों के दरवाजे उनके लिए बंद होते जा रहे हैं, इसलिए हर साल लगभग 9 करोड़ अभ्यर्थियों को केवल 6 लाख सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
दीपक बैज ने बताया विगत दो दिन पूर्व ही जगदलपुर में एक मासूम बच्ची ने परिणाम से व्यथित होकर आत्महत्या कर लिया।नीट 2 के परिणाम के बाद जगदलपुर के अड़ावल की एक बच्ची सुरला हारिका राव ने परिणाम से व्यथित होकर आत्महत्या कर लिया।बताते है कि रद्द हुई नीट परीक्षा में बच्ची के अंक ज्यादा हा रहे थे, तथा नीट 2 के बाद उसके अंक कम आये इससे दुखी होकर उसने अपनी जान दे दिया।इस बच्ची की मौत और इस प्रकार से अन्य बच्चों की मौतों और उनकी हताशा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
दीपक बैज ने कहा कि जब 2024 में नीट का पेपर लीक हुआ था. लाखों बच्चों की मेहनत बर्बाद हुई थी, तब लोगों के गुस्से को शांत करने के लिए मोदी सरकार ने चाल चली और एनटीए के डीजी को पद से हटा दिया, लेकिन जैसे ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ, इन्हें स्टील मिनिस्ट्री में पोस्टिंग दे दी, उसके बाद छत्तीसगढ़ की भर्ती परीक्षाओं का प्रमुख बना दिया और अब ये छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं। बेहद स्पष्ट है कि पेपर लीक के असल गुनहगारों को भाजपा सरकार का संरक्षण है।भाजपा सरकार में इसी तरह छात्रों के भविष्य से खिलवाड करने वालों को इनाम दिया जाता है, उन्हें बड़े-बड़े पदों पर बैठाया जाता है। कारण साफ है पेपर लीक के इस गोरखधंधे में भाजपा सरकार खुद ही साझेदार है, जिसका खामियाजा देश के मेहनती छात्रों को चुकाना पड़ रहा है।
उन्हाेने कहा कि भाजपा की सरकार में परीक्षा की सुचिता लगातार भंग हो रही है। भाजपा शासित राज्यों में ही पेपर लीक हो रहे हैं, कारण स्पष्ट है पेपर लीक करने वाले शिक्षा माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।भाजपा का फंडा साफ है जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम, इसीलिए बेखौफ होकर ऐसे कुकृत्य किए जा रहे हैं। दोबारा परीक्षा कराने की मानसिक और आर्थिक जिम्मेदारी कौन लेगा? बार-बार परीक्षाओं में धांधली से एनटीए की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीय पर सवाल उठ रहा है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की खामोशी पेपर लीक जैसे गंभीर विषय पर सरकार के संरक्षण की ओर इशारा करती है।
प्रेसवार्ता के दााैरान मुख्य रूप से पीसीसी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,रविशंकर तिवारी,जिला महामंत्री जाहिद हुसैन,अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा,रोजविन दास,संजय पाणिग्रही,महेश ठाकुर,आदर्श दलाई, सलीम जाफर अली,शादाब अहमद,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Trending
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
- सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख
- डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र
- कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म
- जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- हज 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 24 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन – मिर्जा एजाज बेग


