खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में विराजित होने के बाद भगवान के दर्शन और पूजन के लिए हजाराे श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं। आज रविवार सुबह गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में श्रीगणेश पूजन के साथ श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया गया, संगीतमय अखंड श्रीरामायण पाठ 24 घंटे तक चलेगा 20 जुलाई को इसका परायण किया जाएगा । 360 घर आरण्यक ब्राहम्ण समाज के वरिष्ठ सदस्य बनमाली पानीग्राही के परिवार के द्वारा वर्ष 1980 से अनवरत विगत 45 वर्षों से अंखड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज एवं बस्तर गाेंचा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं बनमाली पानीग्राही ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी की असीम कृपा से वर्ष 1980 से शुरू हुए श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ का यह सिलसिला अनवरत 45 वर्षों से बस्तर गोंचा महापर्व में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के आशिर्वाद से मेरे परिवार के माध्यम से गुंडिचा मंदिर-सिरहसार भवन में आयोजित किया जा रहा है। आगे भी इसे अनवरत जारी रखा जायेगा।
उन्हाेने बताया कि आषाढ़ शुक्ल षष्ठी तिथि में 20 जुलाई को बस्तर गोंचा पर्व के नियत कार्यक्रम के अनुसार हेरापंचमी पूजा विधान संपन्न की जाएगी। हेरापंचमी पूजा विधान में महालक्ष्मी की दो डोलियां श्रीजगन्नाथ मंदिर से निकाली जाएगी। एक डोली पहले निकलकर बस्तर महाराजा के राजमहल, राजगुरू परिवार व कुंवर परिवार की ओर से होते हुए सिरहासार चौक पंहुचने के बाद दूसरी डोली श्रीजगन्नाथ मंदिर से निकलकर माता महालक्ष्मी की दो डोलियां रथ परिक्रमा स्थल से होते हुए गुंडिचा मंदिर-सिरहासार भवन पंहुचेगी जहां माता लक्ष्मी-भगवान श्रीजगन्नाथ के मध्य संवाद होगा।
Trending
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
- सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख
- डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र
- कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म
- जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
- नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


