खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में हुई एक युवक की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। नीम चौक निवासी इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव ) की उसके घर की छत पर दो युवकों—अमित कुमार सोनवानी और सुधीर सोनवानी —ने बेरहमी से हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा घर के सामने गाली-गलौज करने से नाराज आरोपियों ने खूनी खेल को अंजाम दिया। दोनों हमलावरों ने छत पर चढ़कर गोलू भार्गव के सिर और चेहरे पर ईंट और धारदार हंसिये से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
आरोपी अभी अत्यधिक नशे की हालत में हैं, जिसके चलते होश में आने पर ही उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि रतनपुर इलाके में यह हाल के कुछ दिनों में तीसरी हत्या की वारदात है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


