खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और अडानी के स्मार्ट मीटर के विरोध में आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुपम गार्डन, डंगनिया, डीडी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद किया। साथ ही स्मार्ट मीटर हटाने और बदलने के लिए आवेदन पत्र वितरित किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर का बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्य में भी स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार ने सावधानी बरती, लेकिन छत्तीसगढ़ में जनता की आपत्तियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।
इस दौरान देव साहू, संदीप शर्मा, कुलदीप, शिवश्याम शुक्ला, मन्नू वाजपई, योगेश दीक्षित, भीम यादव, ईश्वरी, संदीप सिरमौर, अमन गिल, विजय गीधवानी श्रीनाथ भोगल, वेदप्रकाश कुशवाहा, अजित और किशन गोस्वामी मौजूद रहे।
Trending
- रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय
- दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार
- मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ के चार संभागों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से सीधे संवाद करेगी कांग्रेस- दीपक बैज
- बस्तर गोंचा पर्व में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ शुरू, 20 जुलाई को हाेगा हेरापंचमी पूजा विधान
- रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश: रायगढ़ में बिहान की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी ‘बीज राखियां’, कलाई पर सजेगा पर्यावरण संरक्षण
- हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा
- शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की ऐतिहासिक छलांग: ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में गाड़े सफलता के झंडे


