खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी गतिविधां तेज हैं।लो प्रेशर सिस्टम बनने के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। वहीं उत्तर और मध्य क्षेत्रों के कुछ जगहों पर जमकर बादल बसरे हैं। बिलासपुर के बाद कुसमी में सिर्फ 24 घंटे में ही 28 सेमी पानी गिर गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की आशंका जताई गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान पेंड्रा रोड में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.
अगर आप आज रायपुर शहर या आसपास के इलाकों में घुमने जाने वाले हैं, तो रेनकोट और छत्री साथ लेकर निकलने। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और उससे सटे उत्तरी झारखंड के ऊपर, समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी बना हुआ है। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब अमृतसर, करनाल, हरदोई, रांची और दीघा से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है। दक्षिण ओडिशा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 कि.मी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
कई जिलों बारिश की चेतावनी जारी
प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के वक्त बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


