खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले काे नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद से जिले में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान के दौरान ग्राम कदेर के समीप जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का ड़प बरामद हुआ है। बीएसएफ की 133वीं वाहिनी की टीम ने आज शनिवार काे ग्राम कदेर के समीप जंगल में दबाकर रखे गए हथियार, विस्फाेटक, संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक सामग्री, चिकित्सा सामग्री, नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री बरामद किया गया है। बरामद 44 बीजीएल शेल को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल ने की है।
नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की 133वीं वाहिनी, सोनपुर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में सामग्री छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग के दाैरान बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध स्थान की जांच की। खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई।
बरामद सामग्री में एक 303 राइफल, छह 315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो बीजीएल, विभिन्न प्रकार के 179 कारतूस, .303 राइफल की मैगजीन, आरएफ डिटेक्टर, एंटीना, आइडी आपरेटिंग मैकेनिज्म, जीपीएस, नक्सली वर्दी, नक्सली बैनर, फोटो, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, चिकित्सा सामग्री, जनरेटर मैनुअल, छह पेन ड्राइव, 78 मेमोरी कार्ड तथा अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। सुरक्षा कारणों से बरामद 24 बड़े और 20 छोटे, कुल 44 बीजीएल शेल को बीडीएस ने मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसलिए इन्हें जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य सामग्री के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नक्सल हिंसा मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके तथा क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


