खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शहर के लिंगियाडीह स्थित एफसीआई गोदाम के पास नाले में बहने से 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शीला पार्क टावर के पास नाले किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान प्रमिला बाई (65 वर्ष), निवासी अटल आवास, लिंगियाडीह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात हुई तेज बारिश के दौरान वह बसंत विहार से एफसीआई गोदाम जाने वाले नाले में बह गई थीं। हालांकि वह नाले में कैसे और किन परिस्थितियों में गिरीं, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सरकंडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


