खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और लगातार प्रयास कर रही थी। इस वर्ष भी उसने परीक्षा दी थी और हाल ही में घोषित हुए परिणाम से वह बेहद निराश थी।
परिजनों के मुताबिक रिजल्ट देखने के बाद से वह तनाव में थी, हालांकि रात तक परिवार के साथ सामान्य रूप से मौजूद थी। रात करीब साढ़े तीन बजे जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घर से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें परीक्षा परिणाम को लेकर निराशा और अपेक्षाओं का दबाव झलक रहा है।
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते मानसिक दबाव और युवाओं पर सफलता की अपेक्षाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रिजल्ट ने सिर्फ एक छात्रा का सपना नहीं तोड़ा, बल्कि एक परिवार की दुनिया भी उजाड़ दी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


