खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत देवकर की निवासी सुरेनु मंडावी को विवाह के तुरंत बाद सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध तरीके से विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
नगर पंचायत देवकर के वार्ड क्रमांक-02 रानी दुर्गावती वार्ड निवासी एवं रमेश मंडावी की पुत्री रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत देवकर कार्यालय में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उन्हें बिना किसी अनावश्यक विलंब के शीघ्र ही विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
रेनु मंडावी ने बताया कि विवाह प्रमाण पत्र मिलने से अब वे आधार कार्ड, बैंक खाते में पति का नाम दर्ज कराने, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने सहित अन्य आवश्यक शासकीय कार्य आसानी से करा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अधिक समय लगने की आशंका रहती थी, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल ने पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बना दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल जैसी जनहितकारी पहल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा, नगर पंचायत देवकर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं घर के नजदीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। इससे लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ दोनों बच रहे हैं तथा शासन की सुशासन की अवधारणा को मजबूती मिल रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


