खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले छह आरोपियों को सकरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बटनदार चाकू सहित घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार पूरे विवाद की शुरुआत ढाबे में मोबाइल फोन खोने और उसे लेकर सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग से हुई थी। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और मामला बढ़ता चला गया।
जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की सुबह करीब 10:20 बजे मुख्य आरोपी अपने पांच अन्य साथियों के साथ दोबारा ढाबे पर पहुंचा। वहां पहुंचते ही सभी आरोपियों ने ढाबा संचालक इस्माइल खान उर्फ सोनू और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा उन्हें गंभीर रूप से धमकाया।
पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास
मारपीट के दौरान आरोपियों ने ढाबा संचालक और कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद लाइटर से आग लगाकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने बटनदार चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद मामले की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बटनदार चाकू सहित घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य सामान को भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सकरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


