खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रथम बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पंहुचने पर उनका आत्मीय स्वागत जिला आयुष अधिकारी डॉ मोहनिश साहू एवं अधीनस्थ चिकित्सकों व आयुष विभाग के कर्मचारियों के द्वारा तथा अन्य योगिक संगठनों द्वारा किया गया l योग आयोग के अध्यक्ष द्वारा आयुष विभाग के साथ संक्षिप्त बैठक के दौरान उनके प्रवास संबंधित रूपरेखा के सम्बंध में चर्चा की गई तथा योग को पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने और जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपनी मंशा साझा किये l छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के बस्तर जिले के चिकित्सकों एवं कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के समस्त स्टाफ के साथ बैठक 17 जुलाई को नियत की गई है l
इसी तारतम्य में आयुष विभाग एवम योगिक संस्थाओं के तत्वावधान में शांति नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज गुरूवार काे योग शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये, नशा मुक्त छत्तीसगढ़ संबधित अपने विचार रखते हुए सूक्ष्म व्यायाम, आसन ,प्राणायाम, और ध्यान करवाया साथ ही विभिन्न रोगों से निदान पाने के यौगिक उपाय बताए ,शिविर में जगदलपुर और आस-पास के अंचलों से आये यौगिक साधकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न यौगिक संगठनो द्वारा संजय अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ मोहनीश साहू द्वारा आयुष विभाग की ओर से गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित यौगिक साधकों का आभार व्यक्त किया गया।
Trending
- सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल: 6 साल के मासूम की अन्ननली से निकाला सिक्का, टीम वर्क ने बचाई जान
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
- आईटीबीपी द्वारा जाटलूर नाला पर बनाये गये 250 फीट लंबे फुट ब्रिज हुआ लाेकार्पण
- श्रीराम मंदिर चढ़ावा चाेरी की सुप्रीम कोर्ट के निगरानी में स्वतंत्र न्यायिक जांच हाे- उमाशंकर शुक्ला
- नवागढ़ में सरपंचों का महा-मंथन: 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ की पंचायतों में ‘जल क्रांति’, हर घर सोक-पिट बनाने का संकल्प
- बिलासपुर जिले में एचपीव्ही टीकाकरण एवं जनजागरूकता अभियान शुरू
- महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- युवा सम्मेलन में गूंजा सफलता का मंत्र: लक्ष्य, अनुशासन और संघर्ष से ही बनेगा उज्ज्वल भविष्य


