Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कार चालक गिरफ्तार

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में योग शिविर का हुआ आयोजन

    July 16, 2026

    श्रीगोंचा पूजा विधान में रथारूड़ भगवान श्रीजगन्नाथ पंहुचे सिरहासार-जनकपुरी गुंडिचा मंदिर

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कार चालक गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में योग शिविर का हुआ आयोजन
    • श्रीगोंचा पूजा विधान में रथारूड़ भगवान श्रीजगन्नाथ पंहुचे सिरहासार-जनकपुरी गुंडिचा मंदिर
    • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • रायपुर में RRB परीक्षा में बड़ी कार्रवाई: डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर नकल कर रहा शातिर अभ्यर्थी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » रायपुर में RRB परीक्षा में बड़ी कार्रवाई: डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर नकल कर रहा शातिर अभ्यर्थी गिरफ्तार
    रायपुर

    रायपुर में RRB परीक्षा में बड़ी कार्रवाई: डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाकर नकल कर रहा शातिर अभ्यर्थी गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 16, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑनलाइन परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग कर नकल करने के आरोप में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन छिपाकर ले गया था और परीक्षा के दौरान कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों की तस्वीरें खींच रहा था। मामले में थाना डीडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को आईडीजेड सरोना (iON Digital Zone iDZ Sarona) स्थित परीक्षा केंद्र में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की दूसरी पाली आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उस पर विशेष निगरानी रखी गई।
    सीसीटीवी फुटेज और जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में छिपाकर लाए गए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहा था तथा कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रश्नों के फोटो ले रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डबल अंडरगारमेंट पहनकर उसके भीतर मोबाइल फोन छिपाया था और उसी तरीके से परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया।
    पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन की जांच में परीक्षा के दौरान पूछे गए प्रश्नों की तस्वीरें मिलीं, जिनका मिलान परीक्षा में प्रदर्शित प्रश्नों से किया गया। जांच में तस्वीरें परीक्षा के वास्तविक प्रश्नों से मेल खाती पाई गईं।
    मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर थाना डीडी नगर में प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 318(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धारा 10(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
    जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र में नागपुर के रहने वाले आरोपी अफताब (28 वर्ष) पिता गुलाम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाइल फोन, आधार कार्ड और संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र जब्त किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026

    July 16, 2026

    स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, बढ़ती है पारदर्शिता और बचत की संभावना

    July 16, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,368

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    बस्तर

    अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कार चालक गिरफ्तार

    By Khabar WorldJuly 16, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सिटी केतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत सिंगरभाटा के पास बीती…

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में योग शिविर का हुआ आयोजन

    July 16, 2026

    श्रीगोंचा पूजा विधान में रथारूड़ भगवान श्रीजगन्नाथ पंहुचे सिरहासार-जनकपुरी गुंडिचा मंदिर

    July 16, 2026

    आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अनियंत्रित ब्रेजा कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, कार चालक गिरफ्तार

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष की उपस्थिति में योग शिविर का हुआ आयोजन

    July 16, 2026

    श्रीगोंचा पूजा विधान में रथारूड़ भगवान श्रीजगन्नाथ पंहुचे सिरहासार-जनकपुरी गुंडिचा मंदिर

    July 16, 2026

    आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    July 16, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.