खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आत्मानंद स्कूल पटौद, हायर सेकेंडरी स्कूल पटौद और हायर सेकेंडरी स्कूल ठेमा में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने सड़क संकेतों की पहचान, ट्रैफिक नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीड से बचने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने जैसे विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर जागरूक किया। साथ ही राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। विद्यार्थियों को डायल-112 की आपातकालीन सहायता सेवाओं की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया।
महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अपराध, महिला सुरक्षा और अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी। वहीं साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांकेर पुलिस ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


