खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में एक दंपति के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के यहां काम करने वाले रामलाल चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम वह काम खत्म कर घर चला गया था। उस समय दंपति घर में अकेले थे। बुधवार सुबह काम पर पहुंचने पर मुख्य दरवाजा खुला मिला।
अंदर एक कमरे से धुआं निकल रहा था। कमरे के बाहर से देखने पर दोनों के जले हुए शव जमीन पर पड़े मिले। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


