खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस अगले चरण का आंदोलन शुरू करेगी। पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नकटी गांव से आज पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ सीधे लोकभवन कूच करेंगे। रायपुर शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित न्याय पदयात्रा से पहले राजीव भवन में रणनीति तय कर दी गई। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की मौजूदगी में हुई बैठक में पदयात्रा के रूट पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई।
करीब 13 किमी की यह पदयात्रा पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, राम मंदिर करेंसी टावर, तेलीबांधा गौरव पथ होते हुए लोक भवन पहुंचेगी। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने मांग उठाई कि नकटी में प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए। जिन गरीब परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें उसी गांव में बसाया जाए और उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


