खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज मंगलवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस किरण चव्हाण के सम्मान में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने चव्हाण के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जिले में दिए गए योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए, केक काटकर सम्मान व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसी अवसर पर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
नवपदस्थ एसपी मयंक गुर्जर ने आज मंगलवार को सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि पूर्व में नक्सल प्रभावित और अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस मयंक गुर्जर के हाथों में होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर, डीएफओ अक्षय भोंसले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ नए नेतृत्व के स्वागत और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के संकल्प का भी प्रतीक बना।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


