खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। पुलिस ने जिले में संचालित उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो आरोपियों कृष्ण कुमार यादव (31) निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर तथा पुनित चंद्रवंशी (23) निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर को आज मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्रे रंग की स्कूटी क्रमांक CG 19 BS 3488 में दो व्यक्ति पुराना बस स्टैंड से मस्जिद चौक की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड स्थित पान दुकान के पास घेराबंदी कर स्कूटी को रोक लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्ण कुमार यादव (31) निवासी सुभाष वार्ड, कांकेर तथा पुनित चंद्रवंशी (23) निवासी एम.जी. वार्ड, कांकेर के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 जरीकेन में कुल 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शेख शरीफ सिद्दीकी, आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, रोशन राठौर एवं पेट्रोलिंग टीम का याेगदान रहा। कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


