खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत तीसरी रेल लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग (टीआई) कार्य के कारण राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का संचालन लगभग 20 दिनों तक प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार 19 जुलाई से 17 नवंबर के बीच निर्धारित अलग-अलग तिथियों में ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।
इन दिनों में प्रभावित रहेगी ट्रेन रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार एक्सप्रेस राउरकेला-जगदलपुर (गाड़ी संख्या 18107) का संचालन जुलाई में 14, 21, 28, अगस्त में 4, 11, 18, 25, सितंबर में 1, 8, 15, 22, 29, अक्टूबर में 6, 13, 20, 27 और नवंबर 3, 10, 17 तारीख को जगदलपुर से सेवा बंद रहेगी। वहीं वापसी के दौरान जुलाई में 15, 22, 29, अगस्त में 5, 12, 19, 26, सितंबर में 2, 9, 16, 23, 30, अक्टूबर में 7, 14, 21, 28 और नवंबर में 4, 11, 18 को नहीं आएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा-धारुआडीही सेक्शन में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और उससे जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह कार्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि निर्माण अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
Trending
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लेख – धान की फसल में कीट प्रकोप से बचाव के लिए किसान रहें सतर्क
- पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया श्रद्धापूर्वक नमन
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’
- कृषि उत्पादों से राखियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन रहीं समूह की दीदियां, 7,020 राखियों की बिक्री से 60 हजार रुपये की आय


