खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजापुर जिले के पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में साेमवार काे उप अभियंता शैलेश कुमार वसम और निर्माण कार्य से जुड़े छवितेश डोंगरे को अग्रिम जमानत प्रदान की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने एमसीआरसीए क्रमांक 805/2026 में सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। यह मामला थाना बीजापुर के अपराध क्रमांक 35/2026 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 22 अप्रैल 2026 की है, जब एक सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक का शव गांव के पास एक पेड़ से फांसी पर लटका मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें स्कूल भवन निर्माण में कथित रूप से घटिया सामग्री के इस्तेमाल का उल्लेख था। मृतक ने आशंका जताई थी कि यदि भविष्य में भवन से संबंधित कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी उस पर आएगी। बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि दोनों आवेदकों को झूठा फंसाया गया है। उनके अनुसार, आत्महत्या का निर्णय मृतक ने अपने मानसिक दबाव के कारण लिया था और आवेदकों द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य मौजूद नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद, हाईकोर्ट ने मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए दोनों आवेदकों को अग्रिम जमानत देने का आदेश दिया। अदालत ने निर्देश दिया है कि गिरफ्तारी की स्थिति में दोनों आरोपियों को व्यक्तिगत मुचलका और एक-एक जमानतदार प्रस्तुत करने पर रिहा किया जाए। साथ ही, उन्हें गवाहों को प्रभावित नहीं करने, ट्रायल में सहयोग करने, प्रत्येक सुनवाई में उपस्थित रहने तथा भविष्य में इसी प्रकार के किसी अपराध में शामिल नहीं होने जैसी शर्तों का पालन करना होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


