Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
    • किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
    • दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
    • उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
    • चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बस्तर गाेंचा में 16 जुलाई काे भगवान के 22 विग्रहों के साथ श्रीगाेंचा रथयात्रा की परम्परा का हाेगा निर्वहन
    बस्तर

    बस्तर गाेंचा में 16 जुलाई काे भगवान के 22 विग्रहों के साथ श्रीगाेंचा रथयात्रा की परम्परा का हाेगा निर्वहन

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 14, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर के छ: खंडों 1. श्रीजगन्नाथजी की बड़े गुड़ी, 2. मलकानाथ 3. अमायत मंदिर 4. मरेठिया मंदिर 5. भरतदेव मंदिर 6. कालिकानाथ मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व सुभद्रा देवी के विग्रह के अलावा एक मूर्ति केवल जगन्नाथ भगवान के साथ कुल 22 विग्रहों का एक साथ एक ही मंदिर में अलग-अलग खंड़ो में स्थापित होना, पूजित होना तथा इन 22 विग्रहों की एक साथ तीन रथाें में रथारूढ़ कर श्रीगाेंचा रथयात्रा भारत के किसी भी क्षेत्र में ही नहीं हाेती है। यह भी विदित हाे कि विश्व के किसी भी श्रीजगन्नाथ मंदिर में एक साथ 22 विग्रहों की पूजा एवं 22 विग्रहों की एक साथ रथयात्रा नहीं होती, जैसा कि जगदलपुर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में होता है। उक्त जानकारी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने देते हुए बताया कि बस्तर गाेंचा 2026 में तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई काे श्रीजगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के 22 विग्रहों की पूजा व तीन रथाें में रथारूढ़ कर श्रीगाेंचा रथयात्रा की रियासत कालीन परंपरानुसार संपन्न किया जायेगा।
    22 विग्रहों का एक साथ एक ही मंदिर में स्थापित होने का है रोचक प्रसंग
    360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर खंखारी ने 22 प्रतिमाओं के एक ही मंदिर में पूजा होने के पीछे का राेचक प्रसंग के बारे में बताते हुए कहा कि जब वर्ष 1408 में राजपरिवार के साथ जिन 360 घर आरण्यक ब्राह्मण परिवारों को लाकर बस्तर में बसाया गया, वे अपने साथ ओडि़सा से भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व सुभद्रा देवी की मूर्तियां लेकर आए। भगवान के विग्रहों के साथ बस्तर अंचल में आकर बस गए और अपने आराध्य की पूजा-अर्चना करते रहे । इस दाैरान रियासत कालीन राजाओं की राजधानी जब जगदलपुर स्थानांतरित हुयी, तब वर्तमान श्रीजगन्नाथ मंदिर के समीप घांस फूस से निर्मित मंदिर का निर्माण करके पूजा-अर्चना की जाती थी। कुछ समय पश्चात उस मंदिर में आग लग जाने से मंदिर पूरी तरह नष्ट हो गया । इस घटना के बाद राजा ने समीप ही श्रीजगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया । भव्य मंदिर के निर्माण की बात जब सारे बस्तर अंचल में फैली तो अंचल के समस्त 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्याें ने विचार किया कि क्यों न भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व सुभद्रा देवी के सभी विग्रहों को मुख्यालय के मंदिर में स्थापित किया जाय। राजपरिवार की अनुमति से अंचल के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने अपने अलग-अलग खंडों का निर्माण करवाकर उसके नामकरण के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, बलभद्र व सुभद्रा देवी के विग्रहाें काे स्थापित करवाया जाे आज भी विद्यमान है, एवं रियासत कालीन परंपरानुसार उनकी सेवा जारी है। छ: खंडों के अलावा सातवें खंड का भी निर्माण करवाया गया, जिसमें भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित की गई । इस तरह एक ही मंदिर के छ: खंडों में भगवान के 22 विग्रहों के दर्शन और पूजन के लाभ के साथ-साथ सातवें खंड में श्रीरामजी की पूजा करने का पुण्य-लाभ आज भी श्रद्धालु प्राप्त कर रहे हैं।
    बस्तर दशहरा से जुड़ा हुआ है सातवें खंड में स्थापित श्रीराम मंदिर
    360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्य विवेक पांडे ने बताया कि सातवें खंड में स्थापित भगवान श्रीराम मंदिर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के साथ जुड़ा हुआ है, बस्तर गाेंचा एवं बस्तर दशहरा की शुरूआत बस्तर महाराजा पुरूषाेत्तम देव के द्वारा वर्ष 1408 में जगन्नाथपुरी की यात्रा में पंहुचने पर वहां से रथपति की उपाधि मिलना एवं भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के विग्रह के साथ रथारूढ़ हाेकर बस्तर की वापसी के बाद बस्तर में श्रीजगन्नाथ मंदिर की स्थापना कर जगन्नाथपुरी से लाये गये विग्रहाे काे स्थापित करने बाद से आज पर्यंत तक अनवरत जारी है।
    उन्हाेने बताया कि रियासतकालीन परंपरानुसार 75 दिवसिय बस्तर दशहरा के पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण दुमंजिला विशालकाय रथ में मां दंतेश्वरी के छत्र काे रथारूढ़ कर रथ पपरिक्रमा से पहले मां दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी छत्र काे लेकर पैदल चलकर बस्तर की मूल देवी माता मावली के मंदिर पंहुचकर पूजा-विधान के बाद मां दंतेश्वरी का छत्र सातवें खंड में स्थापित भगवान श्रीराम मंदिर पंहुचते हैं, जहां पूजा-विधान के बाद ही श्रीजगन्नाथ मंदिर के पश्चिम द्वार से मां दंतेश्वरी का छत्र दुमंजिला विशालकाय रथ में रथारूढ़ करने की परंपरा का निर्वहन शाब्दियाें से अनवरत जारी है, मान्यता है कि मां दंतेश्वरी बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा से पहले बस्तर की मूल देवी माता मावली एवं भगवान विष्णु स्वरूप प्रभु श्रीजगन्नाथ-श्रीराम काे अपने साथ रथारूढ कर परिक्रमा के लिए निकलती हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

    November 21, 2026

    1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

    November 21, 2026

    माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा

    November 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    By Khabar WorldNovember 21, 20262

     खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन स्तर पर विस्तार करते हुए अन्य…

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

    November 21, 2026

    किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी

    November 21, 2026

    चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन

    November 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 21, 2026

    धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी

    November 21, 2026

    दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान

    November 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.