खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से खैरागढ़ जिले के ग्राम राहुद के दो श्रवण बाधित व्यक्तियों को श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है। सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग कमलेश कुमार पटेल द्वारा दोनों हितग्राहियों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम राहुद निवासी 52 वर्षीय शेरसिंग वर्मा पिता लखन वर्मा लंबे समय से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं 13 वर्षीय दीपेश वर्मा पिता चुम्मन लाल वर्मा को भी श्रवण संबंधी परेशानी के कारण पढ़ाई-लिखाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए दोनों आवश्यक दस्तावेजों के साथ समाज कल्याण विभाग पहुंचे।
दोनों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सहायक संचालक कमलेश कुमार पटेल ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र लगाने के बाद दोनों को सुनने में काफी सुविधा मिलने लगी, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।
कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत दीपेश वर्मा ने बताया कि कम सुनाई देने के कारण उसे कक्षा में पढ़ाई समझने में परेशानी होती थी, लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने के बाद वह सामान्य रूप से सुन पा रहा है और पढ़ाई में बेहतर ढंग से ध्यान दे सकेगा। समाज कल्याण विभाग की इस पहल से दोनों हितग्राहियों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति आभार जताया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


