Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक

    July 10, 2026

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत

    July 10, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक
    • शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत
    • जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा
    • मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़
    • वन मंत्री ने किया पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी
    • कांकेर में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी दबिश: चिकन मार्केट के पास से 4 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, नगद व ताश बरामद
    • नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक
    छत्तीसगढ़

    कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 10, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    जल जीवन मिशन ने बदली फुलबाई जी की जिंदगी, हर बूंद में मिला सम्मान, स्वास्थ्य और खुशहाल भविष्य का भरोसा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-एमसीबी। एक समय था जब सुबह की पहली किरण के साथ फुलबाई जी की दिनचर्या पानी की तलाश से शुरू होती थी। घर के कामकाज से पहले सिर पर मटका उठाकर दूर स्थित कुएं तक जाना, लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करना और फिर भारी बर्तनों में पानी भरकर घर लौटना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। यह केवल पानी लाने की जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि हर दिन समय, श्रम और संघर्ष की एक लंबी कहानी थी।
    आज वही फुलबाई जी मुस्कुराते हुए अपने घर के आंगन में लगे नल से बहते स्वच्छ पानी को देखकर कहती हैं-“अब लगता है कि हमारी जिंदगी सचमुच बदल गई है।“
    विकासखंड भरतपुर की ग्राम पंचायत बरौता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल योजना ने ग्रामीणों के जीवन में ऐसा बदलाव लाया है, जिसने वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर दिया है। अब गांव के घरों तक नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है और ग्रामीणों का जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान, सुरक्षित और सम्मानजनक बन गया है।
    फुलबाई जी बताती हैं कि पहले पानी लाने में प्रतिदिन कई घंटे लग जाते थे। गर्मी के दिनों में जलस्रोतों का जलस्तर घट जाने पर परेशानी और बढ़ जाती थी। कई बार दूर-दूर तक भटकने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। पानी की इस चिंता के कारण घर के अन्य जरूरी काम प्रभावित होते थे और परिवार की महिलाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था।
    जल जीवन मिशन के तहत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद अब यह चिंता पूरी तरह समाप्त हो गई है। घर बैठे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित पानी मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी कम हुए हैं। अब फुलबाई जी अपने परिवार, बच्चों और अन्य घरेलू कार्यों को अधिक समय दे पा रही हैं। वे भावुक होकर कहती हैं, “पहले पानी लाने के लिए रोज कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब घर के नल से ही साफ पानी मिल जाता है। हमारी सबसे बड़ी परेशानी दूर हो गई है। यह सुविधा हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसी है।“
    फुलबाई जी बताती हैं कि इस योजना का लाभ केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे गांव को मिला है। महिलाओं का कठिन परिश्रम कम हुआ है, बच्चों और बुजुर्गों को आसानी से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है तथा गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ग्रामीणों के जीवन स्तर में आया यह परिवर्तन जल जीवन मिशन की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    वे इस जनकल्याणकारी योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि सरकार ने ग्रामीण परिवारों की वर्षों पुरानी सबसे बड़ी आवश्यकता को पूरा किया है। आज गांव की महिलाएं पानी की चिंता से मुक्त होकर परिवार, बच्चों की शिक्षा और आजीविका से जुड़े कार्यों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण विकास की नई इबारत लिख रहा है। यह योजना केवल हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने की पहल नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत, सामाजिक बदलाव और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार का सशक्त माध्यम बन चुकी है।
    ग्राम बरौता की फुलबाई जी की कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब शासन की योजनाएं संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तब वे केवल सुविधाएं नहीं देती, बल्कि लोगों के जीवन में विश्वास, आत्मसम्मान और खुशहाली का नया अध्याय लिखती हैं। जल जीवन मिशन की हर बूंद आज ग्रामीण भारत के उज्ज्वल भविष्य की कहानी कह रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    July 10, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा

    July 10, 2026

    मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

    July 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक

    By Khabar WorldJuly 10, 20260

    जल जीवन मिशन ने बदली फुलबाई जी की जिंदगी, हर बूंद में मिला सम्मान, स्वास्थ्य…

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत

    July 10, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    July 10, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    कुएं से पानी ढोने की मजबूरी से घर-घर नल के सुखद सफर तक

    July 10, 2026

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत

    July 10, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

    July 10, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसान जगनथिया कश्यप का सहारा

    July 10, 2026

    मानसून की दस्तक से बदला बस्तर का मिजाज: अपने पूरे शबाब पर आया भारत का ‘नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

    July 10, 2026

    वन मंत्री ने किया पौधरोपण, नि:शुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

    July 10, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.