खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सम्बलपुर (नाहन्दा) गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी से बात करने से युवक को मना करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस हमले में घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सम्बलपुर निवासी गौकरण साहू अपने घर में सो रहे थे। तभी देर रात 6 आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने सोते हुए गौकरण साहू पर बांस के डंडे और लकड़ी के राफ्टर से पीठ, सिर और कमर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता की चीख-पुकार सुनकर पास में सो रही उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी जाग गई। बेटी को उठता देख घर के अंदर हमला कर रहे 4 आरोपी और बाहर निगरानी रख रहे 2 युवक मौके से भाग निकले।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पिता को तुरंत देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए देवरी पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की। जब पुलिस ने मृतक की नाबालिग बेटी से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। नाबालिग ने बताया कि खपराभाटा निवासी भानुप्रताप जैन (18 वर्ष) से उसकी कुछ समय से बातचीत चल रही थी। उसके पिता इस बात का लगातार विरोध कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर भानुप्रताप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
मामले में एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की मौत के बाद अब केस में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. भानुप्रताप जैन (18 वर्ष), निवासी- खपराभाटा (मुख्य आरोपी)
2. नीरज रस्तोगी (18 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
3. तुषार निर्मलकर (20 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
4. दिनेश ढीमर (25 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
5. कुंदन यादव (18 वर्ष), निवासी- टंकी मडौदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
6. दीपेश पटेल (18 वर्ष), निवासी- बहेराभाठा, थाना देवरी, जिला बालोद
Trending
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ‘अटेंशन की होड़ में मिसलीडिंग खबरें चिंता का विषय’ : रजत बंसल
- कवर्धा सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के एक्शन से PWD विभाग में हड़कंप, जिम्मेदार अधिकारी निलंबित
- भाजपा संयुक्त प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, मुख्यमंत्री साय हुए शामिल
- नाबालिग बेटी से बात करने से टोका, तो आशिक ने दोस्तों संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, 6 गिरफ्तार


