खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव चादर में लिपटा हुआ और कई हिस्सों में मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके में फेंका गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला का शव जिस हालत में मिला, उसे देखकर इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर चंदनु थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


