खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से शुक्रवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो साल के मासूम की लाश मिली है। मृतक की पहचान केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था। रामपुर बस्ती निवासी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी लगातार बेटे की तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह मिली खबर से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के लिए लालघाट गया था। बताया जा रहा है कि नाला पार करने के बाद परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे रुका था। इस दौरान पिता आगे निकल गए, जबकि मां पेड़ के नीचे बैठकर बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी बीच मां की आंख लग गई और जब वह जागी तो मासूम वहां से गायब था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की। घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बालको थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी डेंगूनाला में तेज बहाव के दौरान एक दंपति बह गया था, जिसमें पति की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रही थी। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
Trending
- क्यों शिव भक्तों पर कभी भारी नहीं पड़ती ‘शनि की वक्र दृष्टि’? जानिए महादेव और न्यायदेव के संबंधों का पूरा रहस्य
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ के पार, ‘अल्फा’ की कमाई में गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
- करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण
- बेमेतरा में सनसनी: चादर में लिपटी महिला की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बरसेंगे बदरा! बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी
- कोरबा में दर्दनाक हादसा: मां को लगी झपकी और नदी में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत
- जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज BJP की बैठक में होंगे शामिल


