खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से आमजनों को आसानी से डिजीटल सुविधाएं प्राप्त हो रही है। अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक ही स्थान पर सैकड़ों शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय, श्रम और खर्च तीनों की बचत हो रही है। जिले के ग्राम लालपुरथाना निवासी श्री मनीष निर्मलकर का जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सरल और त्वरित प्रक्रिया में तैयार किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था के कारण पूरा कार्य बेहद सहज और सुविधाजनक हो गया है।
मनीष निर्मलकर ने कहा कि सेवा-सेतु केंद्रों ने आम नागरिकों की प्रशासन तक पहुंच को आसान बनाया है। पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण समय पर सेवाएं मिल रही हैं और अनावश्यक परेशानियों से भी राहत मिली है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। इससे नागरिकों को प्रमाण पत्र, पंजीयन, विभिन्न योजनाओं से जुड़ी सेवाएं तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो रहे हैं।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- छत्तीसगढ़ में नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
- गांवों में खेल और बाल विकास की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंकराम वर्मा
- सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी- अरुण साव
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समोदा में छात्राओं को बांटी साइकिल
- श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
- रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?


