Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?

    July 9, 2026

    सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत

    July 9, 2026

    जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?
    • सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत
    • जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
    • सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में ‘CM हेल्पलाइन 1076’ बना वरदान, मुंगेली के किसान को महज 4 घंटे में मिला खरीफ बीज
    • सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई सरकारी सेवाएं- मनीष निर्मलकर का बना जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
    • मुंगेली: 12 जुलाई को कड़े पहरे में होगी सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे 1,096 अभ्यर्थी
    • छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती ने पकड़ी रफ्तार: 20 लाख हेक्टेयर से अधिक में बोनी पूरी, लक्ष्य का 41% हासिल
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : मंत्री राजेश अग्रवाल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 14 करोड़ों की ठगी के 5 आराेपित गिरफ्तार
    बस्तर

    मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 14 करोड़ों की ठगी के 5 आराेपित गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 9, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की फरसगांव एवं केशकाल पुलिस ने मल्टीपल बैंक लोन दिलाने के नाम पर शिक्षकों और अन्य पीड़िताें से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के पांच आरोपियों को आज गुरूवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने अलग-अलग मामलों में 14 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने करीब तीन महीने तक बैंक खातों, लेन-देन, दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसके बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवशंकर दास निवासी अंबिकापुर, दिलीप कुमार सोनी निवासी अंबिकापुर, विरेन्द्र तिर्की निवासी कोंडागांव-जशपुर, श्यामसुंदर जांगड़े निवासी सारंगढ़ एवं अंशुमान सिंह निवासी बिलासपुर-अंबिकापुर शामिल हैं।
    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरसगांव और केशकाल थानों में पीडि़तों की शिकायत पर दर्ज चार मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, आपराधिक षड्यंत्र तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक एजेंटों और संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच जारी है। आरोपियों ने उन्हें विभिन्न बैंकों से एक साथ कई पर्सनल लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने लोन राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा पीडि़तों को देकर शेष 60 प्रतिशत राशि अपने और साथियों के खातों में ट्रांसफर करा ली। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि दो से तीन वर्षों में वे पूरी ईएमआई का भुगतान कर देंगे, लेकिन बाद में सभी आरोपी फरार हो गए।
    पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह कई वर्षों से योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के विभिन्न जिलों, विशेषकर फरसगांव, केशकाल, बड़ेडोंगर, धनोरा और विश्रामपुरी क्षेत्र के शिक्षकों को निशाना बना रहा था। आरोपियों ने एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, यस बैंक, आईडीएफसी, आईडीबीआई, चोलामंडलम और ग्रामीण बैंकों सहित कई वित्तीय संस्थानों से एक ही समय में कई लोन स्वीकृत कराए। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में फर्जी आधार कार्ड और अन्य कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन स्वीकृत कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, डायरी, रजिस्टर, लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    भगवान श्रीजगन्नाथ का दर्शन वर्जित-अनसर काल जारी रहेगा 15 जुलाई तक

    July 9, 2026

    लोकतंत्र बचाने से लेकर जल-जंगल-जमीन की रक्षा तक, 2028 में छत्तीसगढ़ को मिलेगा ईमानदार विकल्प- आम आदमी पार्टी

    July 9, 2026

    बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज

    July 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?

    By Khabar WorldJuly 9, 20260

    जनसंपर्क आयुक्त ने किया निरीक्षण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब…

    सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत

    July 9, 2026

    जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    July 9, 2026

    सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में ‘CM हेल्पलाइन 1076’ बना वरदान, मुंगेली के किसान को महज 4 घंटे में मिला खरीफ बीज

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर प्रेस क्लब बनेगा हाईटेक : ₹1 करोड़ के बजट से बदलेगी सूरत: क्या-क्या होगा खास?

    July 9, 2026

    सहायक कोषालय अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को भावभीनी विदाई, नए सहायक कोषालय अधिकारी पुष्पेंद्र चंद्रा का गर्मजोशी से स्वागत

    July 9, 2026

    जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    July 9, 2026

    सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ में ‘CM हेल्पलाइन 1076’ बना वरदान, मुंगेली के किसान को महज 4 घंटे में मिला खरीफ बीज

    July 9, 2026

    सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई सरकारी सेवाएं- मनीष निर्मलकर का बना जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    July 9, 2026

    मुंगेली: 12 जुलाई को कड़े पहरे में होगी सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा, मेटल डिटेक्टर से गुजरेंगे 1,096 अभ्यर्थी

    July 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.