खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि ढाई साल पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसने प्रदेश को बदनाम कर दिया था। अब ऐसी सरकार को दोबारा प्रदेश में नहीं आने देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के भी ढाई साल पूरे हो चुके हैं और अब सिर्फ ढाई साल का कार्यकाल शेष है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन और सरकार के लिए पूरी ताकत से काम करना होगा।
डॉ. रमन सिंह ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में जितने भी संगठनात्मक और राजनीतिक पद थे, सभी भर चुके हैं। अब कोई पद खाली नहीं है, इसलिए रोना-धोना या मनमुटाव रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी समय आने पर जरूरत के अनुसार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है और सभी को अवसर मिलता है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी पद की मांग नहीं की। यहां के कार्यकर्ता इसे अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर काम करने और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।
Trending
- भगवान श्रीजगन्नाथ का दर्शन वर्जित-अनसर काल जारी रहेगा 15 जुलाई तक
- बारनवापारा अभ्यारण्य में 3 चीतलों की मौत से वन विभाग में हड़कंप: आपसी संघर्ष में टूटी दो की गर्दन, तीसरे की मौत संदेहास्पद; जांच शुरू
- मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान
- आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बन रहा अन्नदाता, किसान फूलसाय की पसंद बने नैनो उर्वरक
- किसान राशीराम की बदली तकदीर, एक ही मंच पर मिलीं दो बड़ी सौगातें
- छत्तीसगढ़ भाजपा में सांगठनिक कसावट: डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश- “अब सिर्फ ढाई साल शेष, पदों का रोना छोड़ें, संगठन को सर्वोपरि रखें”
- आकाश कश्यप हत्याकांड पर्दाफाश : एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
- बड़ा प्रशासनिक एक्शन: GPM कलेक्टर की छुट्टी, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले


